नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “जन स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश बादल ने की राजद की सदस्यता ग्रहण” – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

“जन स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश बादल ने की राजद की सदस्यता ग्रहण”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उद्घाटन : “तेजस्वी यादव की नीतियों से प्रभावित होकर राजद में शामिल, महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा”

केबीआई|खगड़िया 

गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को मदरसा भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जन स्वराज पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रमुख नरेश बादल ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, प्रदेश महासचिव सह खगड़िया जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया, और राजद के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यह समारोह आयोजित हुआ। पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने वादों को निभाने के लिए जाने जाते हैं। तेजस्वी यादव की नीतियों और योजनाओं से प्रेरित होकर नरेश बादल ने राजद का दामन थामा है।

 

तेजस्वी यादव की भविष्य की योजनाएं

तेजस्वी यादव की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए “माई बहन योजना” के तहत 2500 रुपए मासिक सहायता, दिव्यांगजन पेंशन को 400 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए, विधवा और वृद्धजन पेंशन को भी 400 रुपए से 1500 रुपए करने की योजना है। साथ ही प्रत्येक घर में 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया है।

 

महंगाई से त्रस्त जनता को उम्मीद: धनिकलाल मुखिया

प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया ने कहा कि भाजपा-नीतीश के बीस साल के कार्यकाल में बिहार की जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है। अब केवल तेजस्वी यादव ही इस स्थिति से राहत दिला सकते हैं। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि राजद हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों, और अल्पसंख्यकों के हक और अधिकार के लिए लड़ता आया है। तेजस्वी यादव ने सरकार में रहते हुए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिनमें पांच लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देना और शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाना शामिल है।

 

दही-चूड़ा भोज में सम्मिलित हुए नेता

कार्यक्रम के बाद राजद जिला उपाध्यक्ष सह गोगरी नगर परिषद सभापति रंजीता निषाद के घर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी राजद नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, वरिष्ठ नेता अबु मोहम्मद उर्फ गुदर सेठ, जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, मो. शमश सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now