मानसी नगर पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार तेज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सुविधा : मुख्य पार्षद प्रभा देवी और प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह की अगुवाई में वार्ड नं-6 और वार्ड नं-11 में लाखों की लागत से सड़क और नाला निर्माण कार्य किया गया संपन्न
अमन राजपूत|मानसी
मानसी नगर पंचायत में विकास कार्यों को गति देते हुए मुख्य पार्षद ने रविवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्य पार्षद प्रभा देवी के प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह, उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन और वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में इन परियोजनाओं का शुभारंभ फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया गया। वार्ड संख्या-6 के एकनियां गांव में षष्टम वित्त आयोग योजना के तहत लक्ष्मी साह के घर से चमरु सिंह के घर होते हुए मां काली मंदिर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया। यह परियोजना 10 लाख 62 हजार 621 रुपए की लागत से पूरी हुई है। इस उद्घाटन पर वार्ड पार्षद अखिलेश राज और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार ने कहा कि यह सड़क गांव वासियों के आवागमन में सहूलियत प्रदान करेगी। वहीं, वार्ड नं-11 में चन्द्रशेखर दास के घर से नरेश दास के घर और शिव मंदिर तक पीसीसी सड़क सह नाला का निर्माण किया गया है। इस परियोजना की लागत 4 लाख 17 हजार 604 रुपए है। मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने आम जनता से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से मानसी नगर पंचायत को एक नई दिशा दी जाएगी और इसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने बताया कि मानसी नगर पंचायत में न्याय और समानता के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को एक ऐतिहासिक मॉडल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है, और इसके लिए सभी वार्ड पार्षदों और जनता का सहयोग जरूरी है। आयुष ने यह भी बताया कि लंबे समय के बाद नगर पंचायत को स्थाई कार्यपालक पदाधिकारी मिला है, जिससे विकास कार्यों में तेजी आ रही है। इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन, वार्ड पार्षद अखिलेश राज, रवि कुमार, रंजीत कुमार, संजीत कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति यादव, सनमुन कुमार, ग्रामीण नेता जंगबहादुर साह, राजद नेता नरेश दास, उत्तम दास, विनोद महंत, और दर्जनों अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


