नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रखंड स्तरीय सत्यापन बैठक में हुई अहम चर्चा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

प्रखंड स्तरीय सत्यापन बैठक में हुई अहम चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक : गोगरी में जुटे जद(यू) के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी

केबीआई|गोगरी

गोगरी प्रखंड में रविवार को प्रखंड स्तरीय सत्यापन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल ने की, जबकि मंच संचालन सुनील कुमार चौरसिया ने संभाला। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परबत्ता विधानसभा प्रभारी शिशुपाल भारती उपस्थित रहे। उनके साथ अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश पटेल और राजीव रंजन ने भी बैठक को संबोधित किया। छात्र जद(यू) के जिलाध्यक्ष सिद्धांत उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और अन्य सम्मानित पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने बैठक को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन और सामाजिक सरोकारों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now