कोसी क्षेत्र की रेलवे सुविधाओं में क्रांति लाने की तैयारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुद्दा : सांसद राजेश वर्मा ने समस्तीपुर मंडल की बैठक में उठाए जनहित के मुद्दे
रौशन कुमार| खगड़िया
खगड़िया के लोकप्रिय सांसद राजेश वर्मा ने सोमवार को समस्तीपुर मंडल रेलवे संसदीय समिति की बैठक में अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न रेलवे सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांगों और रेलवे से संबंधित सुविधाओं की कमी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
1. धमहरा घाट रेलवे स्टेशन का नामकरण और विकास
सांसद वर्मा ने धमहरा घाट रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर “माता कात्यायनी धाम रेलवे स्टेशन” करने की मांग की। उन्होंने इसे शक्ति पीठ के रूप में पहचान दिलाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही, निम्न बिंदुओं को उठाया गया:
👉 कोसी एक्सप्रेस और सहरसा-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का धमहरा घाट स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
👉 अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास की मांग, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
👉 प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
2. अलौली रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ी का परिचालन शुरू करने की मांग
👉 अलौली रेलवे स्टेशन पर केवल मालगाड़ियों का परिचालन हो रहा है। सांसद ने यात्रियों के लिए सवारी गाड़ियों की मांग की और इसे जल्द शुरू करने पर जोर दिया।
3. मानसी-सहरसा रेलखंड पर सुधार की मांग
👉 कोपरिया स्टेशन: प्लेटफ़ॉर्म का उच्चीकरण, शौचालय, यात्री शेड और पीने के पानी की व्यवस्था का प्रबंध।
👉 हसनपुर स्टेशन: 12523/24 सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव।
👉 परहाजा गंगौर हॉल्ट: यात्री शेड का निर्माण, प्लेटफ़ॉर्म का उच्चीकरण और सड़क का निर्माण।
4. नई ट्रेन संचालन और पुराने परिचालन की पुनः शुरुआत
👉 सांसद ने क्षेत्रीय ट्रेन सुविधाओं के विस्तार और बंद पड़ी ट्रेनों को पुनः शुरू करने की मांग की:
👉 सहरसा से अमृतसर के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को सिमरीबख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर होते हुए चलाया जाए।
👉 समस्तीपुर से कोलकाता और खगड़िया-जमालपुर-कोलकाता के लिए साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत।
👉 सहरसा-जमालपुर और जमालपुर-गया सवारी गाड़ियों का पुनः परिचालन।
👉 05573/74 सरायगढ़-देवघर सवारी गाड़ी का स्थायी परिचालन।
5. नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र के लिए नई ट्रेन की मांग
👉 सांसद ने नॉर्थ-ईस्ट के लिए ट्रेन सुविधा की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सहरसा-पूर्णिया होते हुए असम और सिलीगुड़ी के लिए नई ट्रेन या महानंदा/कैपिटल एक्सप्रेस को इस रूट से जोड़ने की मांग की।
6. अन्य मांगें और प्रस्ताव
👉 नया नगर स्टेशन: जीर्णोद्धार और सड़क निर्माण।
👉 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र-बेंगलुरु एक्सप्रेस को नियमित रूप से सहरसा तक विस्तारित करने की मांग।
👉 बिथान-कुशेश्वर स्थान रेललाइन का कार्य तेजी से पूरा करने का आग्रह।
👉 13205/06 जनहित एक्सप्रेस और 12553/54 वैशाली एक्सप्रेस का स्थानीय स्टेशनों पर ठहराव।
“खगड़िया और कोसी क्षेत्र के लोग लंबे समय से रेलवे सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। मैंने सभी जरूरी मुद्दों को प्रमुखता से बैठक में रखा है। इन मांगों पर अमल होने से क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ होगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।” राजेश वर्मा सांसद खगड़िया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


