नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेगूसराय टीम को हराकर फाइनल में पहुंची मानस इंटरनेशनल स्कूल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बेगूसराय टीम को हराकर फाइनल में पहुंची मानस इंटरनेशनल स्कूल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सीए अनुज कुमार मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025: मानस इंटरनेशनल स्कूल खगड़िया ने 1 रन से दर्ज की रोमांचक जीत

ब्यूरो रिपोर्ट| खगड़िया

कृषि बाजार समिति खेल मैदान में शुक्रवार को खेले गए सीए अनुज कुमार मैत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में मानस इंटरनेशनल स्कूल खगड़िया ने बेगूसराय टीम को 1 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। मैच का उद्घाटन ए. फिजिक्स के निदेशक आलोक कुमार और आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने किया। दर्शकों की भारी भीड़ और अतिथियों की मौजूदगी ने मैच को और भी खास बना दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मानस इंटरनेशनल स्कूल खगड़िया की टीम ने 18.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 118 रन बनाई। टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बेगूसराय के गेंदबाजों ने दबाव बनाकर खगड़िया के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। इस टीम के कप्तान सूरज कुमार ने 22 गेंदों पर 19 रन, अमन कुमार ने 23 गेंदों पर 29 रन और सुदर्शन ने 19 गेंदों पर 17 रन बनाए। बेगूसराय टीम की ओर से जीतू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। सुमन गिल और आलोक ने भी 2-2 विकेट लेकर खगड़िया को जल्दी समेटने में अहम भूमिका निभाई।

 

लक्ष्य से 2 रन दूर रही बेगूसराय की टीम 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम ओवरों में खगड़िया के गेंदबाजों ने शानदार वापसी कर 20 ओवर में 116 रन पर टीम को रोक दिया। इस टीम के सोनू मिश्रा ने नाबाद 27 गेंदों पर 40 रन, गोलू राजपूत ने 18 गेंदों पर 15 रन, रोशन ने 14 गेंदों पर 16 रन बनाया। खगड़िया टीम की ओर से गोलू राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने बेगूसराय के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अजय, अमन, और मनोज ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

 

गोलू राज बने ‘मैन ऑफ द मैच’

मैच के हीरो गोलू राज रहे, जिन्होंने गेंदबाजी में 5 विकेट चटकाने के अलावा उपयोगी बल्लेबाजी भी की। उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
उन्हें माँ सुशीला ब्यूटी पार्लर, गौशाला रोड सन्हौली की ओर से 1100 रुपए का नगद पुरस्कार ए. फिजिक्स के निदेशक आलोक कुमार द्वारा प्रदान किया गया। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। उद्घोषकों ने पूरे मैच में माहौल को जीवंत बनाए रखा। मुख्य अतिथि आलोक कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार सिंह, दीपक सेंगर, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। 26 जनवरी को मानस इंटरनेशनल स्कूल खगड़िया और सोनपुर रेलवे टीम के बीच खेला जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now