नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवाओं में खेल को बढ़ावा देने पर जोर – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

युवाओं में खेल को बढ़ावा देने पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मानसी नगर इकाई द्वारा फुटबॉल मैच का आयोजन

केबीआई| मानसी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मानसी नगर इकाई द्वारा शनिवार को “खेलो भारत” कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन समाजसेवी योगिता अनुराग, रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार, व्यवसायी सोनू अग्रवाल, और परिषद के वरिष्ठ सदस्य पशुपतिनाथ ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। फुटबॉल मैच में हीरोज क्लब मानसी और शिवाजी फुटबॉल क्लब के बीच भिड़ंत हुई। खेल के पहले हॉफ में ही हीरोज क्लब के विक्रम और मनीष ने दो गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। यह बढ़त अंत तक बरकरार रही और हीरोज क्लब ने मैच जीत लिया। समाजसेवी योगिता अनुराग ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “खेल युवाओं की प्रतिभा को निखारने का जरिया है। इससे युवाओं में कौशल का विकास होता है और वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं।” रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा, “खेल न केवल युवाओं को स्वस्थ रखता है, बल्कि उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा माध्यम भी बन सकता है। इसीलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए।”

एबीवीपी की पहल और खेलो भारत अभियान पर जोर

परिषद के वरिष्ठ सदस्य पशुपतिनाथ ने उपस्थित खिलाड़ियों को “खेलो भारत” अभियान के उद्देश्यों और एबीवीपी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से खेलों में भाग लें और अपनी प्रतिभा को निखारें। इस कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल, सनोज शर्मा, रौशन कुमार, जिला सह संयोजक आनंद राही, खेल गतिविधि प्रभारी कुमार गौरव, नगर मंत्री शानू कुमार, अमर कौशिक, अपना दीपक, और अनुज कुमार उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now