नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रोज बड एकेडमी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

रोज बड एकेडमी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : सड़क सुरक्षा माह पर पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

केबीआई|खगड़िया 

सोनमनकी रोड स्थित रोज बड एकेडमी में सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने यातायात और सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। कक्षा अष्टम के आनंद ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंश दूसरे और कक्षा नवम की हितेषना तीसरे स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनमोल खेतान और अभिनव राज ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार, एमवीआई आकांक्षा और ईएसआई राहुल कुमार ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। विद्यालय की प्राचार्य रंजू सिंह ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए सुरक्षित यातायात के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एसके गुप्ता, मनोरंजन सिंह, सतीश कुमार और मनोज कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से सभी को प्रभावित किया, साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now