सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज को युवा शक्ति ने उपलब्ध कराया ब्लड
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : सांसद प्रतिनिधि की अपील पर युवा शक्ति ने निभाई अहम भूमिका, ब्लड डोनेशन से बचाई गई मरीज की जान
केबीआई|खगड़िया
खगड़िया के सदर अस्पताल में इलाजरत एक मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। इस संदर्भ में सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए रक्तदान की अपील की। उनकी अपील का संज्ञान लेते हुए युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा ने मरीज के परिजन को ब्लड उपलब्ध कराया। मिथुन कुमार शर्मा ने कहा कि गंभीर बीमारियों में ब्लड की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि युवा शक्ति की टीम पिछले 20 वर्षों से जरुरतमंद लोगों के लिए ब्लड उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
ब्लड डोनेशन के फायदे: मिथुन कुमार शर्मा की अपील
मिथुन कुमार ने लोगों से अपील की कि ब्लड डोनेट करने से न केवल जरुरतमंदों की मदद होती है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेशन से शरीर की नई कोशिकाएं बनती हैं और कई बीमारियों का खतरा कम होता है। समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू ने सांसद प्रतिनिधि और युवा शक्ति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि हर राजनीतिक और समाजसेवी व्यक्ति इसी तरह मदद पहुंचाने का कार्य करें, तो समाज में बड़ा बदलाव आ सकता है।
युवाओं से अपील: ब्लड डोनेट करें, जिंदगी बचाएं
गुड्डू ने खासकर खगड़िया के युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान करने से न डरें। ब्लड डोनेट करने से न केवल जरूरतमंदों को मदद मिलेगी, बल्कि इससे रक्तदाताओं को स्वास्थ्य लाभ भी होगा। उन्होंने कहा, “आइए, ब्लड डोनेट करें और अपने समाज को मजबूत बनाएं।”
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


