नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बर्चस्व को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को मारी गोली – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बर्चस्व को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को मारी गोली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोलीकांड : मानसी रेल थाना क्षेत्र के रेलवे मैदान समीप की घटना, परिजनों का आरोप गजल ग्रुप के सहयोग से बदमाश ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

केबीआई| मानसी
मंगलवार की देर शाम मानसी रेल थाना क्षेत्र के रेलवे मैदान के पास दो पक्षों के बीच बर्चस्व को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष के बदमाशों ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना में घायल युवक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव वार्ड 6 निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जितो सिंह के 24 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार उर्फ मेंटल के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि खुटिया निवासी आरोपी राजा ने गजल ग्रुप के बदमाशों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मानसी रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर रही है। गोलीकांड के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now