नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डायल 112 की टीम पर रात्रि गश्ती के नाम पर अवैध वसूली का आरोप – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

डायल 112 की टीम पर रात्रि गश्ती के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आरोप : मानसी थाना क्षेत्र में बाइक वाले 112 इमरजेंसी सेवा की टीम पर लगे गंभीर आरोप, लोगों ने कहा रात्रि गश्ती में पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा करने के बजाय करते हैं अवैध वसूली

खगड़िया | ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान 112 इमरजेंसी सेवा की बाइक टीम द्वारा अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि गश्ती दल में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा राहगीरों, वाहन चालकों और छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह अवैध वसूली मानसी स्टेशन रोड, लोहिया चौक, पटेल चौक, काली स्थान रोड और एकनियां रोड सहित कई प्रमुख व्यस्त स्थानों पर की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पैसे देने से इनकार करता है तो उसे बेवजह परेशान किया जाता है और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है।

चाय-गुटखा और सब्जी भी स्वीकार कर रहे पुलिसकर्मी

व्यापारियों और वाहन चालकों के अनुसार, पुलिसकर्मी केवल पैसे ही नहीं, बल्कि चाय, गुटखा और सब्जी जैसी चीजें भी वसूली के रूप में स्वीकार कर रहे हैं। यह घटना पुलिस प्रशासन की छवि को धूमिल कर रही है और लोगों में आक्रोश बढ़ा रही है। इस मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों में भारी रोष है। कुछ पीड़ितों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान प्रतिदिन इस प्रकार की वसूली की जा रही है। पीड़ितों का कहना है कि अगर इस पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने मानसी थानाध्यक्ष और खगड़िया जिला प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now