बसंत पंचमी पर स्टूडेंट्स क्लब में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने लिया मां सरस्वती का आशीर्वाद
केबीआई|खगड़िया
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को स्टूडेंट्स क्लब सरस्वती पूजा समिति, द्वारा वार्ड नं०-30 बापू नगर बलुआही में धूमधाम से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस आयोजन में पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने भाग लिया और मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर रणवीर कुमार ने कहा कि बसंत पंचमी को विशेष रूप से माता सरस्वती जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दिन वे माता सरस्वती से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। बसंत पंचमी माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है और इसे मां सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में भी माना जाता है। इस वर्ष बसंत पंचमी का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि इस दिन विशेष शुभ संयोग बन रहा है, जिससे यह दिन और अधिक पवित्र माना जा रहा है।
नगर में हर्षोल्लास का माहौल
खगड़िया सहित पूरे देश में बसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, मंदिरों और पूजा समितियों द्वारा भव्य आयोजन किए गए। श्रद्धालु विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्या और ज्ञान की प्राप्ति की कामना कर रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


