नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंबेडकर भवन की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण हो : शास्त्री – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

अंबेडकर भवन की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण हो : शास्त्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मांग : अतिक्रमण की चपेट में अंबेडकर भवन, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

केबीआई| खगड़िया

नगर परिषद् अंतर्गत बलुआही स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन अतिक्रमण का शिकार हो गया है। इस भवन के अधीनस्थ भू-खण्ड पर पहले सब-डिवीजन कार्यालय संचालित होता था, लेकिन वर्तमान में यह भूमि अवैध रूप से अतिक्रमित हो चुकी है। इससे भवन और उसमें स्थित अंबेडकर प्रतिमा पूरी तरह असुरक्षित एवं बदहाल स्थिति में है। इसे लेकर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने जिला पदाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय को पत्र सौंपकर अतिक्रमण हटाने और भवन के सौंदर्यीकरण की मांग की है। शास्त्री ने अपने पत्र में जिला प्रशासन से आग्रह किया कि अंबेडकर भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ-साथ उसकी घेराबंदी की जाए। उन्होंने कहा कि भवन के प्रांगण में मिट्टी भराई, मुख्य द्वार और बरामदे पर गेट लगाने, खिड़कियों की मरम्मत, फर्श निर्माण और संपूर्ण सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है।

 

पूर्व में भी दी गई थी प्रशासन को सूचना

इस मुद्दे पर पहले भी अम्बेडकर भवन निर्माण समिति के संरक्षक रामलखन प्रसाद पासवान, जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान और सचिव बालकृष्ण पासवान द्वारा जिला पदाधिकारी को पत्र सौंपा गया था। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रशासन की उदासीनता झलकती है।

 

एससी-एसटी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण स्थान

अंबेडकर भवन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के सरकारी कर्मचारियों और संगठनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां विभिन्न बैठकें और संगोष्ठियों का आयोजन होता है। यदि अतिक्रमित सरकारी भूमि की पैमाइश कर सीमांकन किया जाए, तो यहां कई उपयोगी सरकारी इमारतों का निर्माण संभव हो सकता है, जिससे सरकारी कार्यों में सहूलियत मिलेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now