नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कैबिनेट से खगड़िया में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर जदयू ने जताया हर्ष – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कैबिनेट से खगड़िया में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने पर जदयू ने जताया हर्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खगड़िया को मिला बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज : कैबिनेट बैठक में सर्वसम्मति से मिली मंजूरी, जदयू नेताओं ने मनाया जश्न

केबीआई|खगड़िया 

गत 16 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान जिला अतिथि गृह के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में खगड़िया में मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थापित करने की घोषणा की थी। मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई। अब खगड़िया में मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनना तय हो गया है, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद जदयू नेताओं में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा कैबिनेट के अन्य सदस्यों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खगड़िया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिले की चिर-प्रतीक्षित मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इससे खगड़िया के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा और जिले के स्वास्थ्य ढांचे में भी सुधार आएगा।

 

पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री को दिया साधुवाद

जदयू के विभिन्न पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त किया और मुख्यमंत्री व कैबिनेट के अन्य सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, सुल्तानगंज प्रभारी पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, नेत्री अनुराधा कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, पंकज कुमार चौधरी, शनिचर सदा, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू एवं रंजन कुमार सहित कई नेताओं ने खुशी व्यक्त की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now