नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जयप्रकाश नगर में शिव परिवार एवं हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा संपन्न – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जयप्रकाश नगर में शिव परिवार एवं हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शोभारात्रा : पूरे विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पूजा

केबीआई|खगड़िया 

खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं. 30, जयप्रकाश नगर में शिव परिवार एवं हनुमानजी की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा पूजा के चौथे दिन, रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान शंकर, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नदीजी एवं हनुमानजी की प्रतिमा का पूजन कर उन्हें फूल-मालाओं से सुसज्जित वाहनों पर रखा गया। शोभायात्रा के दौरान प्रतिमाओं को बलुआही ठाकुरबाड़ी, बलुआही चौक, एनएच-31 बलुआही, बलुआही भगवती स्थान, केबिन ढाला रोड स्थित बलुआही मंदिर, जयप्रकाश नगर के सरस्वती मंदिर, चैती दुर्गा मंदिर और राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में विराजमान देवताओं से मिलाया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा पुनः नवनिर्मित मंदिर में पहुंची, जहां प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। शोभायात्रा में मुख्य जजमान मोहन चौधरी और छोटेलाल चौधरी ब्राह्मणों के निर्देश पर आसपास के मंदिरों में देवताओं की पूजा कर रहे थे। शोभायात्रा में नवीन चौधरी, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, खुशीलाल चौधरी, ऋतराज कुमार, सुमन चौधरी, ज्ञानू कुमार, मुरारी कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर भक्ति में डुबकी लगाई

शोभायात्रा में जयप्रकाश नगर के सैकड़ों श्रद्धालु, पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए। भक्तों ने पूरे नगर में जयकारों के साथ भ्रमण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति-भाव में सराबोर हो गया। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर देवताओं की आरती और पूजन किया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर जयप्रकाश नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालु सुबह-शाम पहुंचकर श्रमदान भी कर रहे हैं। शोभायात्रा के बाद, प्रतिमाओं का गंध, हल्दी एवं विशेष सजाधिवास कराकर भव्य आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण हुआ।

अगले दो दिनों का आयोजन विवरणी 

  • 10 फरवरी: प्राण प्रतिष्ठा पूजा का समापन और महाप्रसाद वितरण।
  • 10 फरवरी शाम – 11 फरवरी शाम: 24 घंटे का रामधुन यज्ञ का आयोजन।

धार्मिक अनुष्ठान के क्रम और विधि-विधान

रहीमपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया निरंजन चौधरी एवं मनोज चौधरी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पूजा विधिवत सनातन धर्म के अनुसार की जा रही है—

  • पहला दिन: कलश यात्रा, गणेश पूजन एवं कलश स्थापना
  • दूसरा दिन: जलाधिवास—भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय एवं हनुमानजी की प्रतिमा को जल में रखा गया
  • तीसरा दिन: अन्नाधिवास—अन्न से पूजन
  • चौथा दिन: फलाधिवास—फलों द्वारा पूजन एवं शोभायात्रा का आयोजन

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now