नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जयप्रकाश नगर में शिव परिवार एवं हनुमानजी प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जयप्रकाश नगर में शिव परिवार एवं हनुमानजी प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : पांचवें दिन संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा पूजा, भक्तिमय हुआ वातावरण

केबीआई| खगड़िया

खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं-30, जयप्रकाश नगर में विगत 6 फरवरी से चल रहे शिव परिवार एवं हनुमानजी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पांचवां दिन विधि-विधान से संपन्न हुआ। पूर्व वार्ड पार्षद एवं राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने बताया कि भगवान शंकर का शिवलिंग, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय जी, नदी देवी एवं हनुमानजी की प्रतिमा मंदिर में अधिष्ठापित की गई। यह पूजन विद्वान ब्राह्मणों द्वारा संपूर्ण विधि-विधान से कराया गया। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा पूजन के बाद 10 फरवरी की शाम 5 बजे से 11 फरवरी शाम 5 बजे तक 24 घंटे का रामधुनी यज्ञ शुरू किया गया। रामधुनी के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जय श्री राम” और “सीता-राम” के जयघोष के साथ भक्ति में लीन हो गए। यज्ञ को सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए आयोजकों ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इसमें प्रयुक्त लकड़ियाँ और सामग्री विशेष प्रकार के गुणों से युक्त होती हैं, जो जलने पर वायुमंडल को शुद्ध करती हैं। साथ ही, वेद मंत्रों के उच्चारण से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 11 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जयप्रकाश नगर और आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now