13 फरवरी को मानसी प्रखंड सभाकक्ष में पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आयोजन : वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक एवं नवीन योजनाओं पर होगा विचार
अमन राजपूत | मानसी
मानसी प्रखंड में पंचायत समिति की वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक योजनाओं (BPDP) के संचालन हेतु विशेष बैठक 13 फरवरी 2025 को दोपहर 2:00 बजे प्रखंड सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख वृंदा देवी करेंगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (B.D.O.) रजीब कुमार, उप प्रमुख बंदना कुमारी एवं प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य और सभी मुखिया शामिल होंगे। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुश्रवण (Monitoring) और पारदर्शिता को लेकर भी चर्चा की जाएगी, ताकि प्रखंड के विकास कार्यों में गति लाई जा सके।
बैठक का मुख्य एजेंडा
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और चयन किया जाएगा, जो इस प्रकार है।
- 15वीं वित्त आयोग मद में योजनाओं की समीक्षा एवं चयन
- षष्ठम् वित्त आयोग मद में योजनाओं का चयन
- प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा
- प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा
- मनरेगा योजना 2025-26 की समीक्षा एवं कार्ययोजना
- अन्यान्य विषय (अध्यक्ष की अनुमति से)
बीडीओ ने की बैठक में शामिल होने की अपील
प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी (पंचायत समिति) ने सभी आमंत्रित जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में भाग लें, ताकि विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिया जा सके।
नवीन योजनाओं पर होगा विचार
बैठक में विभिन्न वित्तीय योजनाओं के तहत नए विकास कार्यों पर चर्चा होगी और प्राथमिकता के आधार पर उनका चयन किया जाएगा। इसके साथ ही, पहले से चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


