नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजद की समीक्षात्मक बैठक में सदस्यता अभियान ने पकड़ी रफ्तार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

राजद की समीक्षात्मक बैठक में सदस्यता अभियान ने पकड़ी रफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : 70% लक्ष्य हासिल, माई बहिन योजना और पेंशन बढ़ोतरी के वादों से लोगों में उत्साह

केबीआई|खगड़िया 

खगड़िया जिले के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में वर्ष 2025-2028 के सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व एमएलसी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में तथा खगड़िया जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंडवार एवं नगरवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया ने सभी प्रखंड अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों से सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में यह निष्कर्ष निकला कि अब तक 70% से अधिक सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है और शेष 30% भी 20 फरवरी तक पूरा होने की संभावना है। अध्यक्षों ने बताया कि लोगों में राजद के प्रति बढ़ती रुचि का कारण तेजस्वी प्रसाद यादव के महागठबंधन सरकार में 17 महीने के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्य हैं। लोगों का मानना है कि तेजस्वी यादव एक ऐसे युवा नेता हैं जो अपने वादों को पूरा करते हैं, इसलिए आगामी चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा व्यक्त की गई।

 

हिलाओं के लिए ‘माई बहिन योजना’ और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा

राजद जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने वादा किया है कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो:

  • माई बहिन योजना के तहत सभी वर्गों की महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।
  • दिव्यांग पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह किया जाएगा।
  • विधवा पेंशन और वृद्धजन पेंशन को भी ₹400 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह किया जाएगा।
  • प्रत्येक घर में 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

 

तेजस्वी यादव से महंगाई से मुक्ति की उम्मीद : मनोहर यादव 

राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि भाजपा-नीतीश के 20 वर्षों के शासन में महंगाई ने बिहारवासियों को त्रस्त कर दिया है। राशन और तेल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं के लिए भी लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल तेजस्वी यादव ही इस महंगाई के जाल से जनता को बाहर निकाल सकते हैं।

 

सभी वर्गों के हक और अधिकारों के लिए लड़ने वाली पार्टी है राजद  

राजद नेताओं ने पार्टी के उद्देश्यों पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के हक और अधिकारों के लिए लड़ती है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के प्रयासों को सराहा, जिन्होंने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए काम किया है। बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रमुख नरेश कुमार बादल, जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now