11 फरवरी से लापता युवक का सुराग नहीं, परिजनों में चिंता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कार्रवाई की मांग : खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से गायब हुआ 23 वर्षीय युवक
केबीआई| खगड़िया
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से 11 फरवरी 2025 को रात 10 बजे से 23 वर्षीय युवक राकेश कुमार लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना परबत्ता थाना में दी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिवार में गहरा चिंता का माहौल है। आवेदन के अनुसार, राकेश कुमार अपने घर से बिना कुछ बताए निकला था और उसके बाद से उसका मोबाइल भी बंद है। परिजनों ने बताया कि रात्रि 11 बजे राकेश परबत्ता थाना क्षेत्र के बबराहा निवासी धीरेन्द्र यादव के पुत्र गोली कुमार यादव के देखा गया। परिजनों ने गोलू पर ही किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। युवक के पिता मुकेश यादव ने थानाध्यक्ष से अपने बेटे की जल्द से जल्द खोजबीन की गुहार लगाई है। परिवार ने राजेश की पहचान में मदद के लिए उसकी तस्वीर भी साझा की है और जनता से अपील की है कि अगर किसी को उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत परबत्ता थाना या परिजनों से संपर्क कर सूचित करें। इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है और युवक की तलाश में जुटी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


