नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर अभय कुमार पर दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा : कृष्णानंद यादव  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर अभय कुमार पर दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा : कृष्णानंद यादव 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विधानसभा में गूंजेगा खगड़िया में निर्दोष गुड्डू को फंसाने का मामला

मुखिया ने एसपी से गिरफ्तारी पर रोक की मांग करते हुए लगाई न्याय की गुहार

ब्यूरो रिपोर्ट | खगड़िया 

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत मानसी थाना क्षेत्र के खुटिया निवासी अभय कुमार गुड्डू को चुकानी पड़ रही है। आरोप है कि खगड़िया सदर एसडीओ की मिलीभगत से उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाकर परेशान किया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और इसकी गूंज अब विधानसभा में भी सुनाई देने की संभावना है। उक्त जानकारी देते रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव ने बताया कि अभय कुमार गुड्डू ने खगड़िया सदर एसडीओ के भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की थी। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव के आदेश पर डीएम से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन छह महीने तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अभय ने मुख्य सचिव और प्रधान सचिव से शिकायत की, जिसके बाद दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। मुखिया की माने तो एसडीओ ने अपने गुर्गों की मदद से अभय कुमार को फर्जी केस में फंसाने की साजिश रची। इसके तहत मुफस्सिल थाना कांड संख्या- 25/25 दर्ज कर विभिन्न धाराओं में उन्हें नामजद आरोपी बनाया गया। मामले में तीन अलग-अलग तिथियां (17, 24 और 30 दिसंबर 2024) दर्ज हैं, लेकिन घटना की वास्तविक तारीख और समय का उल्लेख नहीं है। हैरानी की बात यह है कि घटना के लगभग दो महीने बाद 10 फरवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

 

विधानसभा में गूंजेगा मामला

मुखिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह मुद्दा विधानसभा में भी उठने की संभावना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर अभय को झूठे केस में फंसाया गया है, ताकि वे जांच में शामिल न हो सकें और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाया जा सके। रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अभय कुमार की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि घटना के दिन अभय उनके साथ पूर्णियां सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के जन्मदिन के कार्यक्रम में उपस्थित थे और उसके बाद खगड़िया सदर अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए थे। मोबाइल टावर लोकेशन और वैज्ञानिक जांच से यह साबित हो सकता है कि अभय घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे।

 

मोबाइल टावर लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड की जांच की मांग

आवेदन में सदर एसडीओ अमित अनुराग और संबंधित संवेदक के बीच मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप चैट की सीडीआर और टावर लोकेशन की जांच की मांग की गई है। आरोप है कि एसडीओ और उनके सहयोगियों ने अभय कुमार को फंसाने के लिए सुनियोजित साजिश रची। मुखिया ने बताया कि अभय कुमार गुड्डू के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अभय को न्याय नहीं मिला, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे और न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बताते चलें कि यह मामला न केवल प्रशासनिक भ्रष्टाचार बल्कि न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सबकी निगाहें पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट और विधानसभा में उठने वाले सवालों पर टिकी हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now