राजद की युवा चौपाल से बिहार में फूंका गया चुनावी बिगुल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तैयारी : तेजस्वी यादव के वादों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, 5 मार्च को पटना में होगा बड़ा आयोजन
केबीआई|खगड़िया
युवा चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से राजद ने बिहार में चुनावी बिगुल फूंक दिया है और इसके जरिए तेजस्वी यादव के वादों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है। आगामी 5 मार्च को पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित होने वाले युवा चौपाल कार्यक्रम को लेकर रविवार को खगड़िया के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में युवा राजद जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता युवा राजद जिलाध्यक्ष ने की, जिसमें युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार से देशभर में जातीय जनगणना कराने और बिहार में लागू 65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूची में डालने की मांग को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, नई शिक्षा नीति का विरोध और माई बहिन योजना जैसी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक का संचालन युवा राजद जिला उपाध्यक्ष रितेश ठाकुर ने किया। बैठक में राजद प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, युवा राजद जिला प्रधानमहासचिव मो नसीम उर्फ लंबू, युवा राजद जिला प्रवक्ता रौशन कुमार, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष रियाज अली, अजमत अली, अनुज कुमार, युवा जिला महासचिव शशि पासवान, मुकेश यादव, लव कुमार लवली, नीरज कुमार, युवा राजद परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष अमन कुमार, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अफरोज आलम, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार, मानसी प्रखंड अध्यक्ष कुणाल कुमार, अलौली प्रखंड अध्यक्ष शिवजी दास, चौथम प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार, मानसी नगर अध्यक्ष रविश कुमार, युवा राजद नेता डी सी कुमार, अजीत तिवारी, रामप्रवेश कुमार, अमित शर्मा सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।
तेजस्वी के वादों को साकार करने का संकल्प
राजेश यादव ने कहा कि बिहार में राजद की सरकार बनने पर महिलाओं को ‘माई बहिन योजना’ के तहत ₹2,500 प्रतिमाह, दिव्यांगजन और विधवा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1,500, वृद्धजन पेंशन को ₹400 से ₹1,500, प्रत्येक घर में 200 यूनिट मुफ्त बिजली और ₹500 में गैस सिलेंडर देने की योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव जो कहते हैं, वह करते हैं। इसलिए बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाएगी।”
भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ तेजस्वी से उम्मीद : मनोहर यादव
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि भाजपा-नीतीश के 20 साल के कार्यकाल में महंगाई से त्रस्त बिहारवासियों को अब सिर्फ तेजस्वी यादव से उम्मीद है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने सत्ता में आते ही शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों में 5 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी और साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाया।
महागठबंधन की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं : उदय यादव
युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार में तालीमी मरकज, टोला सेवक, विकास मित्र का मानदेय तीन गुना बढ़ाया गया। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की तनख्वाह में भी वृद्धि की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के अधिकारों और विकास के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


