नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिहार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 की तैयारी पूरी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बिहार वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 की तैयारी पूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

परीक्षा की तैयारी : खगड़िया में 35 केंद्रों पर सघन जांच के साथ होगी परीक्षा; इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जूता-मोजा पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

केबीआई| खगड़िया 

जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आगामी बिहार वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए समाहरणालय सभागार में रविवार को डीडीसी खगड़िया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। यह परीक्षा खगड़िया जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक दो पाली में आयोजित की जाएगी। बैठक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों के अनुसार सभी केंद्राधीक्षकों को कड़े नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय सघन फ्रिश्किंग जांच अनिवार्य होगी। प्रथम पाली में सुबह 9:00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है। इसके अलावा, परीक्षार्थियों के लिए जूता-मोजा पहनकर आना भी पूर्णतः प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी सख्त निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर सघन फ्रिश्किंग जांच के लिए दण्डाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रवेश केवल उन्हीं परीक्षार्थियों को मिलेगा जिनके पास वैध प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र होगा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मुख्य द्वार के अलावा सभी अन्य द्वार (पार्श्व और पिछले भाग के गेट) सुबह 8:00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक बंद रखे जाएंगे, जिससे अनाधिकृत आवागमन रोका जा सके।

 

ट्रैफिक प्लान और प्रशासनिक तैयारियां 

अनुमंडल पुलिस अधीक्षक ने शहर में सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार करने और उसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपदा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक खगड़िया, सहायक जिला कोषागार पदाधिकारी, जिलास्तरीय पदाधिकारीगण और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now