दो बाइक के टक्कर में वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष सहित 4 घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
एक्सीडेंट : चौथम थाना क्षेत्र के करूआमोर चौंक समीप हुई दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर
केबीआई|खगड़िया
चौथम थाना क्षेत्र के करूआमोर चौंक समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी वार्ड 11 के वार्ड पार्षद सह वार्ड सांड के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार निगम, वकील शर्मा के पुत्र अखिलेश कुमार, चौथम नवादा निवासी गोपाल ठाकुर के पुत्र रौशन कुमार ठाकुर और कुशेश्वर ठाकुर के पुत्र सोनू कुमार शामिल हैं। घायल मिथिलेश कुमार निगम ने बताया कि वे करूआमोर से सैदपुर आ रहे थे, तभी चौक से कुछ दूर आगे बढ़ने पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने चारों को चौथम सीएससी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


