खगड़िया में पति ने पत्नी और प्रेमिका को मारी गोली, पत्नी की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
क्राइम: जिले के अलौली में दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
केबीआई|खगड़िया
खगड़िया जिले के अलौली क्षेत्र में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अलौली प्रखंड स्थित अमौसी गांव निवासी विक्रम कुमार अपनी पत्नी नीतू कुमारी (30) और प्रेमिका मुन्नी देवी को गोली मार दी, जिसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल है और भागलपुर में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, विक्रम पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। उसकी प्रेमिका की भी शादी हो चुकी थी, लेकिन हाल ही में उसका पति घर वापस लौट आया, जिससे उसने विक्रम से बातचीत बंद कर दी। इससे विक्रम गुस्से में था और बदला लेने के इरादे से उसने अपनी प्रेमिका पर खेत में हमला किया। इसके बाद विक्रम ने अपनी पत्नी को भी गोली मार दी, जो उसके प्रेम संबंधों का विरोध कर रही थी और उसे बच्चों पर ध्यान देने की नसीहत देती थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हथियार भी बरामद किया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


