नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेल, शिक्षा, विधि, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में 6 महिलाओं को मिला सम्मान – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खेल, शिक्षा, विधि, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में 6 महिलाओं को मिला सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सम्मान : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खगड़िया में उत्कृष्ट महिलाओं का किया gya सम्मान

केबीआई|खगड़िया 

खगड़िया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। सम्मान समारोह विधिक सेवा सदन, खगड़िया में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खगड़िया शैलेंद्र कुमार-2 की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशासन से प्राप्त नामों के आधार पर छह महिलाओं— प्राची कुमारी (खेल), अमृता प्रीतम (शिक्षा), नीलिमा कुमारी (शिक्षा), अंजु कुमारी (चिकित्सा), सुश्री अवंतिका आम्रपाली (विधि), और श्रीमती आरती साहु (विधि)— को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राधिकरण के सचिव आर. एम. तिवारी ने सभी महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आश्वासन दिया कि विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर एडीजे सुमित कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदन कुमार, नोडल ऑफिसर विकास कुमार, न्यायमंडल के अन्य न्यायिक पदाधिकारी, पीएलवी, एलएडीसीएस सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं ने आत्मविश्वास और प्रसन्नता प्रकट की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now