नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सैदपुर में दो पक्षों के बीच तड़तड़ाइं गोलियां, एक युवक हुआ घायल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सैदपुर में दो पक्षों के बीच तड़तड़ाइं गोलियां, एक युवक हुआ घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोलीकांड : गोली लगने से पश्चिमी सैदपुर निवासी नारद सिंह के पुत्र अरमान हुए गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल युवक।

केबीआई| खगड़िया

जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना हुई, जिसमें गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सैदपुर निवासी नारद सिंह के पुत्र अरमान कुमार के रूप में की गई है। घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि ग्रामीणों द्वारा घटना के संबंध में कुछ भी बताने से परहेज किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर झड़प हुई, जो फायरिंग में बदल गई। इस दौरान अरमान कुमार को दो गोलियां लगने की बात कही जा रही है। गोलीबारी की इस घटना के बाद पश्चिमी सैदपुर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लेकिन फायरिंग की आवाज लोगों को सहमा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now