नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीजे और अश्लील गानों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, हर क्षेत्र में रहेगी कड़ी निगरानी : थानाध्यक्ष  – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

डीजे और अश्लील गानों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, हर क्षेत्र में रहेगी कड़ी निगरानी : थानाध्यक्ष 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रंगोत्सव पूर्व तैयारी : मानसी थाना में होली को लेकर शांत समिति की बैठक आयोजित

केबीआई| मानसी

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मानसी थाना परिसर में शांत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मानसी थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि होली के दिन किसी भी सूरत में डीजे और अश्लील गाने नहीं बजने चाहिए। उन्होंने कहा कि अश्लील गानों से माहौल खराब होता है, जिससे अप्रिय घटनाओं की संभावना रहती है। इसलिए ऐसे गानों और डीजे पर पूरी तरह से रोक रहेगी। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। हर चौराहा, गांव, टोला और मोहल्ले में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की अनहोनी या अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अशांति फैलाने की कोशिश करता है या नशे की हालत में उपद्रव मचाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, होलिका दहन और होली के दिन पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय रहेगा ताकि शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे।

 

गुलाल लगाकर दिया भाईचारे का संदेश

बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने आपस में गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने एक स्वर में कहा कि होली का पर्व रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक है, इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में नगर पंचायत मानसी, बलहा , पश्चिमी ठाठा और पूर्वी ठाठा के सम्मानित जनप्रतिनिधियों के अलावा मानसी थाना के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

किसी भी अप्रिय घटना पर होगी कड़ी कार्रवाई

थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में गड़बड़ी, हुड़दंग या अप्रिय घटना की संभावना दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या झूठी सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि, “प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर रहेगी। यदि कोई भी व्यक्ति कानून तोड़ने का प्रयास करेगा, अश्लील गाने बजाएगा या डीजे का इस्तेमाल करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now