नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सैदपुर गोलीकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कट्टा और गोली के साथ चार आरोपी गिरफ्तार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सैदपुर गोलीकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कट्टा और गोली के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : सोमवार की रात सैदपुर में हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक हुआ था घायल, सूचना पर एक्शन में आई पुलिस

केबीआई| खगड़िया
मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में सोमवार की रात हुई फायरिंग की घटना के बाद मानसी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, 4 गोली, 4 खोखा और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है, वहीं एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में सैदपुर निवासी मो० इस्ताक के पुत्र मो० इरशाद, मो० अली सरवर के पुत्र मो० आशिफ, रंजीत यादव के पुत्र संगम कुमार और पिंकेश यादव के पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं। खगड़िया पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इससे पहले वर्ष 2022 में अंकित कुमार के खिलाफ मानसी थाना कांड संख्या-351/22 दर्ज किया गया था। पुलिस अब इस कांड के अन्य पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच किया जारी
मानसी पुलिस ने इस मामले में मानसी थाना कांड संख्या-48/25 दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर और भी खुलासे हो सकते हैं। इस पूरे मामले में मानसी थाना पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी दल में एसआई सह थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार, एसआई शिवप्रसाद रजक, लालमोहन सिंह एएसआई रफीक आलम और सशस्त्र शामिल थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now