नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस गिरफ्तार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : STF और बेलदौर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हत्या के प्रयास, रंगदारी और पुलिस पर हमले के मामलों में था वांछित

केबीआई| खगड़िया

STF पटना और बेलदौर थाना पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान में जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा निवासी कुख्यात अपराधी एवं 50 हजार रुपए के इनामी अपराधकर्मी प्रिंस कुमार (पिता-शंभू यादव) को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिले में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में सोमवार को STF और बेलदौर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस कुमार को उसके गांव से धर दबोचा गया। एसपी ने बताया कि प्रिंस कुमार पर बेलदौर थाना क्षेत्र के कांड संख्या-399/24 के तहत पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप है। यह घटना पुरैनी बहियार में हुई थी, जब पुलिस छापेमारी के लिए गई थी। इसके अलावा उस पर रंगदारी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। छापेमारी दल में बेलदौर थाना में पदस्थापित एसआई सतीश कुमार पटेल एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

प्रिंस कुमार का आपराधिक इतिहास:

  1. कांड संख्या-212/24 (15.06.2024) – धारा 341/323/307/347/379/504/506/34 भा.द.वि. एवं 27 शस्त्र अधिनियम।
  2. कांड संख्या-213/24 (16.06.2024) – धारा 341/307/384/385/34 भा.द.वि. एवं 27 शस्त्र अधिनियम।
  3. कांड संख्या-216/24 (17.06.2024) – धारा 341/307/506/34 भा.द.वि. एवं 27 शस्त्र अधिनियम।
  4. कांड संख्या-399/24 (17.11.2024) – धारा 132/109/3(5) बी.एन.एस. एवं 25(1-बी) ए/26/27/35 शस्त्र अधिनियम।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now