हाय रे जाम… खगड़िया के आरोबी पर भीषण जाम से बढ़ी लोगों की परेशानी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
होली के रंग, जाम से तंग : त्योहार की रौनक के बीच यातायात व्यवस्था चरमराई, घंटों फंसे लोग
केबीआई | खगड़िया
होली की खरीदारी को लेकर शहर में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे खगड़िया के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। शहर के आरोबी, महावीर चौक, बेंजामिन चौक, स्टेशन रोड, थाना रोड और बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे थे, जिससे बाजारों में भी खचाखच भीड़ हो गई। दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रही, और लोगों को खरीदारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोबी पुल पर वाहनों की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि कई लोग घंटों फंसे रहे। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से अपील की है कि वे यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाएं, ताकि होली का उत्सव खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


