नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. पवन जायसवाल बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

डॉ. पवन जायसवाल बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनीति : प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने किया मनोनय, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के प्रतिनिधि हैं डॉ. जायसवाल, पार्टी के जनाधार को मजबूती देने का लिया संकल्प

केबीआई। खगड़िया 
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी ने शनिवार को खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के लोकसभा प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है। यह जानकारी सांसद राजेश वर्मा के निजी सहायक विकास कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया है कि डॉ. पवन जायसवाल एक शिक्षित, समर्पित और समाजसेवी व्यक्ति हैं, जो लगातार जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके मनोनयन से पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और भी मजबूत होगा। इस अवसर पर डॉ. पवन जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश महासचिव संजय पासवान, बिहार प्रभारी अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के प्रति आभार प्रकट किया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि वे संगठन की मजबूती और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए लगातार काम करेंगे। खगड़िया ही नहीं, पूरे बिहार में पार्टी को मजबूत बनाने का उनका लक्ष्य रहेगा। उनके मनोनयन पर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, जिला महासचिव रतन पासवान, प्रदेश सचिव रंजन सिंह, मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान, अलौली प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, छोटू पोद्दार, संतोष साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now