नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अगर मिला युवाओं का साथ, तो बिहार से मिटेगा क्राइम और करप्शन  : शिवदीप लांडे – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

अगर मिला युवाओं का साथ, तो बिहार से मिटेगा क्राइम और करप्शन  : शिवदीप लांडे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

👉👉 नए बिहार के संकल्प के साथ खगड़िया पहुंचे पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे, युवाओं ने किया भव्य स्वागत

👉👉 मानवता, न्याय और सेवा को लेकर बिहार भ्रमण पर निकले हैं शिवदीप लांडे, खगड़िया में छात्र-युवाओं, जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों से की मुलाकात

रौशन कुमार। खगड़िया 

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे का खगड़िया की धरती पर मंगलवार को युवाओं, जनप्रतिनिधियों और व्यवसायियों ने भव्य स्वागत किया। मानवता, न्याय और सेवा के संकल्प के साथ वे बिहार के कोने-कोने में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अपने बिहार भ्रमण के क्रम में उन्होंने युवाओं को जागरूक करने और बेहतर बिहार के निर्माण हेतु प्रेरित करने का संकल्प दोहराया।।श्री लांडे ने कहा कि 2025 का चुनाव बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेतक होगा क्योंकि आज बिहार का युवा तेजी से जागरूक हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि युवाओं का साथ उन्हें ईमानदारी से मिला, तो वे बिहार से अपराध और भ्रष्टाचार को समाप्त करने में सफल होंगे। उनका सपना है एक ऐसा बिहार जहां माताएं-बहनें, किसान, नौजवान और बुजुर्ग निर्भय और सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। 

राजनीतिक संकल्प और बिहार के प्रति समर्पण
पूर्व आईपीएस ने बताया कि उन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर बिहार की मिट्टी का कर्ज चुकाने का निर्णय लिया है। वे अपने संकल्प — मानवता, न्याय और सेवा — को लेकर जनता और युवाओं के बीच जा रहे हैं और उन्हें बिहार बदलाव की मुहिम से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही रास्ते में कई तरह की अफवाहें और चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन जब तक वे अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

धार्मिक स्थलों पर आशीर्वाद और नगर भ्रमण
खगड़िया आगमन पर श्री लांडे ने पंचमुखी बजरंगबली मंदिर राजेंद्र चौक में पूजा-अर्चना की और डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद स्थानीय नागरिकों, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। नगर भ्रमण के दौरान उन्होंने शहर के कई हिस्सों का दौरा किया और व्यावसायियों, आम जनता और युवाओं से संवाद किया।

शिक्षा संस्थानों में छात्र-छात्राओं से संवाद
शिवदीप लांडे कोसी साइंस क्लासेस पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन और राजनीति में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक विचार दिए। इसके साथ ही उन्होंने एडीएस पब्लिक स्कूल, एलायंस इंटरनेशनल मॉडर्न पब्लिक स्कूल, और अमिशा फ्लावर चिल्ड्रेन एकेडमी में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की।

ग्रामीण क्षेत्र में भी मिला समर्थन
बछौता चौक पर युवा व्यवसायी मनीष कुमार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने उनका स्वागत करते हुए बिहार बदलाव के संकल्प में साथ चलने की बात कही। पूर्व मुखिया, सैनिक, वार्ड सदस्य और स्थानीय लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और श्री लांडे के प्रयासों की सराहना की।

पूर्व सैनिकों से संवाद और समर्थन
श्री लांडे ने राजेंद्र सरोवर स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय पहुंचकर सैनिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने पूर्व सैनिकों को अपनी योजना और संकल्प से अवगत कराया, जिसके बाद सैनिकों ने भारत माता और शिवदीप लांडे के जयकारे लगाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now