बचपन प्ले स्कूल में किड्स डेंटल कैंप का आयोजन, बच्चों में दंत स्वास्थ्य के प्रति बढ़ी जागरूकता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : डॉक्टरों की टीम ने की बच्चों की जांच, दी दांतों की देखभाल की जानकारी; स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कहा—हम बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं
केबीआई। खगड़िया
खगड़िया स्थित बचपन प्ले स्कूल में बच्चों के दंत स्वास्थ्य को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। स्कूल परिसर में किड्स डेंटल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के दांतों की जांच के साथ-साथ उन्हें दांतों की देखभाल और सफाई के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टरों के स्वागत से हुई। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर मिसेज पुष्पा कुमारी ने डॉक्टरों का पारंपरिक तरीके से चंदन लगाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा चादर प्रदान कर सम्मान किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कैंप में डॉ. अमित आनंद, डॉ. रूबी कुमारी और डॉ. कनिका रमन ने भाग लिया। डॉ. अमित आनंद ने बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को दंत स्वास्थ्य की जानकारी दी और बताया कि बच्चों को छोटी उम्र से ही दांतों की सफाई और देखभाल के सही तरीके सिखाने चाहिए। उन्होंने कहा कि “अगर बच्चे एक भी बात याद रखेंगे, तो उनके दांत जीवन भर स्वस्थ रह सकते हैं।” डॉ. कनिका रमन ने स्कूल द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ बच्चों में, बल्कि बड़ों में भी जागरूकता आती है। बच्चों को डॉक्टरों से डरने की बजाय उनसे बातचीत करने और समझने का मौका मिलता है। डॉ. रूबी कुमारी ने कहा कि जैसे बच्चों को एक्टिविटी के माध्यम से पढ़ाया जाता है, वैसे ही इस कैंप के ज़रिए उन्हें दांतों की देखभाल का महत्व भी सरलता से समझाया गया। बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कहा, “बचपन प्ले स्कूल एक ऐसी संस्था है जिसका गुण अभिभावक गाते हैं। यह संस्था बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।” उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रहे समर कैंप के अंतर्गत बच्चों के लिए वाटर पूल, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, फ्रूट स्टाल, पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध जैसे गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही, उन्हें गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, कि “हमारा प्रयास है कि बच्चे निरंतर कुछ नया सीखें और जीवन में ऊंचाइयों को छूएं। यह किड्स डेंटल कैंप भी उसी प्रयास की एक कड़ी है।” कार्यक्रम में कई गणमान्य अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को और बल मिला। विभागीय अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे और आयोजनों की अपेक्षा जताई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


