बकरीद के दिन छात्र राजद नेता मो. दिलशाद ने युवक को ब्लड देकर बचाई जान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मानवता की मिसाल: राजद जिलाध्यक्ष की पहल पर सैदपुर के सुदामा शर्मा को मिला जीवनदान, नेताओं ने की सराहना
केबीआई। खगड़िया, 07 जून 2025
बकरीद (ईद-उल-अजहा) जैसे बड़े पर्व के दिन जहां लोग पर्व की खुशियों में डूबे रहे, वहीं छात्र राजद नेता मोहम्मद दिलशाद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने रक्तदान से एक युवक की जान बचाई। दरअसल मानसी प्रखंड के सैदपुर गांव निवासी 19 वर्षीय सुदामा शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एनएच-31 स्थित बलुआही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल ब्लड चढ़ाने की जरूरत बताई। परिजनों ने मदद के लिए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव से संपर्क किया। जिलाध्यक्ष की पहल पर छात्र राजद नेता मो. दिलशाद ने बिना पर्व की परवाह किए ब्लड डोनेट कर सुदामा शर्मा की जान बचा ली। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा, कि “मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता। हर इंसान को दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए।” राजद जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, नेता चंद्रशेखर कुमार, आमिर खान, युवा नेता रौशन कुमार एवं छात्र राजद नेता जितेंद्र कुमार ने मो. दिलशाद के इस कार्य की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


