नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश, पूर्व प्रमुख ने दी जनांदोलन की चेतावनी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश, पूर्व प्रमुख ने दी जनांदोलन की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पूर्व प्रमुख बलवीर चांद ने विद्युत विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – “कमीशनखोरी में डूबे अफसर, जनता हो रहे परेशान”


केबीआई। मानसी, 13 जून 2025
मानसी प्रखंड में बिजली की घोर किल्लत और विभागीय लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता में गहरा आक्रोश है। लगातार बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं ने अब आंदोलन का मन बना लिया है। उक्त जानकारी देते हुए मानसी प्रखंड के पूर्व प्रमुख एवं प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर चांद ने खगड़िया जिला प्रशासन से मांग की है कि वे तत्काल इस गंभीर समस्या पर हस्तक्षेप करें। उन्होंने कहा कि, “मानसी प्रखंड में 24 घंटे में मुश्किल से 5 घंटे बिजली मिल रही है। इतनी भीषण गर्मी में यह बिजली विभाग द्वारा जनता के खिलाफ अपराध है।बलवीर चांद ने आरोप लगाया कि मानसी विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता हो या एसडीओ – सभी अधिकारी कमीशनखोरी में व्यस्त हैं। “यहां कोई ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं दिखता जो जनता की आवाज़ बन सके। अब समय आ गया है कि जनता खुद खड़ी हो। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा जनांदोलन किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि मानसी को लूट का अड्डा बना दिया गया है और भोली-भाली जनता को योजनाबद्ध तरीके से ठगा जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि पहले जिला प्रशासन को ज्ञापन दें और फिर सुनवाई न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई जाए।

मांगें:

👉 24 घंटे में कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो।

👉 विभागीय अधिकारियों की जांच हो।

👉 दोषियों पर कार्रवाई हो।

मानसी की जनता अब चुप नहीं बैठना चाहती – बिजली नहीं तो चैन नहीं!

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now