नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में जमीन विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में जमीन विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मर्डर : मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में शनिवार की सुबह बदमाशों ने की किसान अनिल यादव की निर्मम हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच और छापेमारी


केबीआई। खगड़िया, 14 जून 2025:
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव वार्ड संख्या-9 स्थित से शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने गांव के एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अनिल यादव (लगभग 40 वर्ष) पिता: स्व. नंदन यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह दो साल पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों में तनाव और कहासुनी हो चुकी थी। शनिवार को जब अनिल यादव अपने घर से बाहर निकले, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मानसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।

 

मृतक के पुत्र के आवेदन पर आधे दर्जन से अधिक के विरुद्ध मामला दर्ज

मृतक के पुत्र गौतम कुमार ने मानसी थाना में आवेदन देकर गांव के ही सुमित कुमार सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप आगे हुए शिकायत दर्ज किया है। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now