नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांसद राजेश वर्मा को मानसी की जनता ने सौंपा विकास का रोडमैप, एक माह में समाधान का दिया आश्वासन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सांसद राजेश वर्मा को मानसी की जनता ने सौंपा विकास का रोडमैप, एक माह में समाधान का दिया आश्वासन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुख्य पार्षद प्रभा देवी और प्रतिनिधि आयुष कुमार ने सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र, खेल स्टेडियम से लेकर भूमिहीनों को पर्चा और शहीद स्मारक बचाने की रखी मांग

केबीआई। खगड़िया, 20 जून 2025
मानसी प्रखंड के रामजानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर स्थित विवाह भवन में शुक्रवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन सह “मानसी मांगे विकास, आपसे समस्याओं का हो समाधान” परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान सांसद राजेश वर्मा को मानसी नगर पंचायत की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहीं मुख्य पार्षद प्रभा देवी और उनके प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने सैकड़ों की संख्या में जुटी जनता के समक्ष सांसद को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रभा देवी ने कहा कि मानसी नगर पंचायत के पांचु टोला, एकनियां और अरैया गांव में वर्षों से सरकारी जमीन पर बसे लोगों को पर्चा नहीं मिलने के कारण वे पीएम आवास योजना जैसी सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। वहीं ऐतिहासिक अमर शहीद धन्ना-माधव स्मारक को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की योजना का विरोध करते हुए स्मारक को बचाने की मांग रखी गई। सांसद वर्मा ने जवाब में कहा कि जैसे मानसी में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू कराया, वैसे ही अब एक महीने के अंदर इन सभी मांगों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने वादा किया कि दिल्ली लौटते ही रेल मंत्री और प्रधानमंत्री से मिलकर स्मारक के स्पॉटिंग, और रिटायर रेलवे बांध के पास खेल स्टेडियम की मंजूरी को लेकर बात करेंगे। साथ ही कहा, “अगर मैं इन वादों को पूरा नहीं कर सका, तो अगली बार वोट मांगने नहीं आऊंगा।” परिचर्चा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति सिंह, नवीन पासवान, सुबोध सिंह, विनोद सिंह, वार्ड पार्षद अवधेश कुमार, हीरालाल यादव, गुड्डू साह, संतोष कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। वहीं आयुष उर्फ गोलू सिंह ने कहा कि सांसद के एक माह में समाधान के आश्वासन से मानसी की जनता को नई उम्मीद जगी है।

प्रमुख मांगें:

  • भूमिहीनों को पर्चा उपलब्ध कराना।
  • अमर शहीद धन्ना-माधव स्मारक को संरक्षित करना।
  • रिटायर रेल बांध के पास खेल स्टेडियम का निर्माण।
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण।
  • विद्यालय में शिक्षकों की बहाली और भवन निर्माण।
  • मदराधार में नाला व नहर का निर्माण।
  • मानसी बाजार से काली स्थान रोड तक नाला निर्माण।
  • एनएच-95 पर नाला निर्माण हेतु एनओसी दिलवाना।
  • रिंग बांध निर्माण। (जालिम बाबू टोला से मटिहानी गांव तक)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now