नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सास और पति की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सुनिता बनीं वार्ड पार्षद – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सास और पति की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सुनिता बनीं वार्ड पार्षद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उपचुनाव : 532 मतों से शानदार जीत, एसडीओ ने सौंपा प्रमाण पत्र, विकास और स्वच्छता का लिया संकल्प

केबीआई। खगड़िया

खगड़िया नगर परिषद वार्ड संख्या 29 के उपचुनाव में सुनिता कुमारी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश कुमार को 532 मतों से पराजित किया। उन्हें कुल 768 मत प्राप्त हुए, जबकि महेश कुमार को मात्र 236 मत मिले। यह उपचुनाव पूर्व वार्ड पार्षद राजेश कुमार के सरकारी सेवा में चयनित होने और त्यागपत्र देने के कारण कराया गया था। राजेश कुमार ने अपनी मां, तीन बार की वार्ड पार्षद रह चुकीं सरोजनी देवी की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया था। अब उसी विरासत को उनकी पत्नी सुनिता कुमारी ने संभालते हुए चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया और जनता का भरपूर समर्थन भी हासिल किया। मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने सुनिता कुमारी को विजेता प्रमाण पत्र सौंपा और उन्हें बधाई दी। एसडीओ ने नव-निर्वाचित पार्षद को वार्ड में विकास, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी। विजयी होने के बाद सुनिता कुमारी ने कहा कि वह अपनी सासु मां और पति के जनसेवा के आदर्शों को अपनाते हुए वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now