पूर्व सैनिक संघ की बैठक में कारगिल विजय दिवस व स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बैठक : ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक और सीएसडी कैंटीन के लिए जमीन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, पूर्व सैनिकों से सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील
केबीआई। खगड़िया
गौशाला रोड स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में रविवार को पूर्व सैनिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा और कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी संघ कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर आज़ादी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। बैठक में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सीएसडी कैंटीन की स्थापना को लेकर भी चर्चा हुई। जानकारी दी गई कि इसके लिए आवश्यक जमीन से संबंधित फाइल जिलाधिकारी महोदय के पास भेजी जा चुकी है और जल्द ही इसका समाधान होने की उम्मीद है। संघ ने सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं। बैठक में संघ के सचिव नरेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रदीप सिंह, राम सकल सिंह, वीरेंद्र कुमार, छोटन सिंह, जेपी सिंह, राजेश कुमार, राजा कुमार, निरंजन कुमार, राज किशोर शाह, शंकर कुमार, अरविंद कुमार सिंह, रामसेवक साहू, सतीश कुमार, जयप्रकाश सिंह, मनोरंजन कुमार एवं पंकज सिंह सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


