नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एडवा के 11वें जिला सम्मेलन में महिलाओं के हक और सम्मान के लिए संघर्ष तेज़ करने का लिया संकल्प – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

एडवा के 11वें जिला सम्मेलन में महिलाओं के हक और सम्मान के लिए संघर्ष तेज़ करने का लिया संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सम्मेलन : जिला सचिव नीतू देवी ने कहा — शोषण, महाजनी कर्ज और मनुवाद के खिलाफ महिलाओं को एकजुट कर संघर्ष को देना होगा धार

केबीआई। खगड़िया।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) खगड़िया जिला का 11वां जिला सम्मेलन आज 13 जुलाई को जलपड़ी देवी करीब नगर स्थित शहीद अनंदी सिंह, रामरुप शर्मा स्मारक भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मीरा देवी, शोभा देवी और नुनुदाय देवी ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन नीतू देवी, मंजू कुमारी और माला देवी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी द्वारा झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण से हुई। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष मीरा देवी ने शोक प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने उद्घाटन भाषण में कहा कि मोदी और नीतीश सरकार के शासन में महिलाओं पर शोषण, अत्याचार और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने मतदाता पुनर्निरीक्षण प्रक्रिया को गरीब, मजदूर, खासकर महिलाओं और प्रवासियों के नाम काटने की साजिश बताया और कहा कि एडवा इसका कड़ा विरोध करेगी। उन्होंने माइक्रोफाइनेंस के भारी कर्ज के बोझ तले दबी महिलाओं को राहत दिलाने की मांग उठाई और कहा कि निजी बैंक बंद कर गरीब महिलाओं को सरकारी बैंकों से कम ब्याज पर ऋण दिया जाए। भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन और महिलाओं के नाम से आवास बनाने की भी मांग रखी गई। जिला सचिव नीतू देवी ने सम्मेलन में रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर करीब 15 महिला प्रतिनिधियों ने विस्तार से चर्चा की। मिड डे मील योजना से जुड़े संजीव कुमार, युवा नेता अमर कुमार, किसान सभा के हरेराम चौधरी और खे म यूनियन के रामविनाय सिंह ने भी सम्मेलन में अपनी बात रखी। एडवा की पूर्व राज्य सचिव जय श्री देवी और किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में 25 सदस्यीय नई जिला कमिटी का गठन किया गया, जिसमें मीरा देवी को अध्यक्ष, नीतू देवी को सचिव और मंजू कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जय श्री देवी और शोभा देवी उपाध्यक्ष, तथा माला देवी, साक्षी कुमारी, कृष्णा और बेबी देवी संयुक्त सचिव चुनी गईं। सम्मेलन के समापन भाषण में एडवा की राज्य सचिव नीलम देवी ने कहा कि एडवा हर महिला के अधिकार, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगा। उन्होंने कहा कि करीब 19-20 यूनिट और 5 प्रखंडों का सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद इस जिला सम्मेलन में लगभग 150 महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। खे म यू नेता सुरेन्द्र जी, युवा नेता रजनी, मंजीत, अमरेश और छात्र नेता सोने लाल समेत कई साथी सम्मेलन में मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now