नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच मानवता संरक्षण मंच ने कराया भोजन वितरण – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच मानवता संरक्षण मंच ने कराया भोजन वितरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : रेलवे स्टेशन परिसर में सैकड़ों लोगों को कराया गया मधुर भोजन, आयोजकों ने दिया समाज को सेवा का संदेश

केबीआई। खगड़िया

स्वर्गीय कलावती देवी जी की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को मानवता संरक्षण मंच खगड़िया के तत्वावधान में मां कलावती एजुकेशनल ट्रस्ट एवं संत माइकल स्कूल परिवार, थाना रोड खगड़िया द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों के बीच मधुर एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इस सेवा कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष भोले शंकर पांडे, विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार, वरीय शिक्षक सज्जन तिवारी, रामानंद सिंह समेत शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ अमित आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार, निकुंज पांडे, गणेश पांडे, दिनेश पांडे आदि शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजकों ने कहा कि पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य कर समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहिए। उन्होंने अपील की कि लोग जन्मदिन, शादी की सालगिरह या संस्थानों के स्थापना दिवस पर भी ऐसे सेवा कार्यक्रम चलाकर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now