नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीजे बजाने के विवाद में युवक की हत्या; हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

डीजे बजाने के विवाद में युवक की हत्या; हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : आरोपी ने कुबूल किया जुर्म, शादी समारोह में विवाद के बाद गोली मारकर की गई थी हत्या, बाकी फरार अभियुक्तों की तलाश जारी

केबीआई। खगड़िया

बेलदौर थाना क्षेत्र के राजू उर्फ राजेश कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त साहेब सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी राकेश कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 12 जुलाई को बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन के आम के बगीचे में राजू उर्फ राजेश कुमार का शव मिला था। मृतक की पहचान मुहदीपुर बासा निवासी सुधीर सिंह के पुत्र के रूप में हुई थी। मृतक के पिता के बयान पर बेलदौर थाना में मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने गोगरी एसडीपीओ को कांड के उद्भेदन का निर्देश दिया था। पुलिस की तकनीकी जांच और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कुर्बन निवासी साहेब सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में साहेब सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर उसकी पुत्री और मृतक के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में गुस्से में आकर उसने अपने पुत्रों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर राजू की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में बेलदौर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, अवर निरीक्षक पवन कुमार, राजेश कुमार, परि. पु. अ. नि. राहुल कुमार और सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now