ओवरटेक के चक्कर में एनएच-31 पर भीषण टक्कर, दो वाहन आमने-सामने भिड़े
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
एक्सीडेंट: मानसी थाना क्षेत्र के चुकती ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, दोनों वाहनों के यात्री गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
केबीआई। मानसी
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के चुकती गांव के समीप एनएच-31 पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार को ओवरटेक करने के चक्कर में दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश में एक वाहन ने सामने से आ रहे दूसरे वाहन को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना पाकर मानसी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर ओवरटेक की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से यहां ओवरटेक रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। मामले में मानसी थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों की पहचान की जा रही है। घायल इलाजरत है, हादसे के कारणों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


