नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में शिक्षक दंपती पर नकाबपोश बदमाशों का हमला विफल, शोर मचाते ही भागे अपराधी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में शिक्षक दंपती पर नकाबपोश बदमाशों का हमला विफल, शोर मचाते ही भागे अपराधी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्राइम : मध्य विद्यालय माधवपुर के शिक्षक प्रद्युम्न कुमार और उनकी पत्नी पर महेशखूंट चौक के आगे रेलवे ढाला के पास घात लगाकर किया गया था हमला, पुलिस जांच में जुटी

केबीआई। खगड़िया 
खगड़िया जिले में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार की शाम को देखने को मिला। जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय माधवपुर के शिक्षक प्रद्युम्न कुमार अपनी शिक्षिका पत्नी के साथ किसी कार्यवश खगड़िया से लौट रहे थे। जैसे ही वे एनएच-31 पर महेशखूंट चौक से कुछ आगे रेलवे पूर्वी ढाला के पास पहुंचे, तभी नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला किया। बताया जाता है कि बदमाशों ने सुनसान रास्ता देख शिक्षक दंपती की बाइक रुकवाने की कोशिश की, लेकिन पति-पत्नी ने साहस दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही बदमाशों के होश उड़ गए और वे मौके से भाग खड़े हुए। घटना के बाद शिक्षक दंपती ने तुरंत महेशखूंट थाना को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एनएच-31 पर रात के समय लूटपाट और आपराधिक वारदातों की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। शिक्षक प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि अगर उन्होंने और उनकी पत्नी ने साहस नहीं दिखाया होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एनएच-31 के इस हिस्से में पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग करवाई जाए ताकि आम लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now