कुंदन कृष्णन ने किसानों से मांगी माफी, बोले- मैं खुद किसान परिवार से हूं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सफाई : विवादित बयान पर दी सफाई—“अप्रैल-जून में हत्याओं की बात से अगर किसी को ठेस पहुंची तो खेद है, मेरा इरादा किसानों का अपमान नहीं था”

केबीआई। पटना
बिहार के एडीजी कुंदन कृष्णन ने अपने उस बयान पर माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अप्रैल से जून के बीच ज्यादा हत्याएं इसलिए होती हैं क्योंकि किसानों के पास उस वक्त काम नहीं होता। इस बयान को लेकर statewide विरोध शुरू हो गया था और किसानों के संगठन नाराजगी जता रहे थे। शनिवार को उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “मैं खुद किसान परिवार से आता हूं। मेरा मकसद किसानों का अपमान करना नहीं था। अगर मेरे शब्दों से किसी को भी ठेस पहुंची है तो मैं माफी चाहता हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और कृषि ही मुख्य आजीविका का साधन है, ऐसे में किसानों के योगदान को कोई कैसे नकार सकता है। एडीजी ने अपने बयान को आंकड़ों पर आधारित बताते हुए कहा कि यह केवल एक अपराध विश्लेषण से जुड़ा तर्क था, लेकिन उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया। बावजूद इसके उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हैं और भविष्य में ऐसी कोई स्थिति नहीं आने देंगे जिससे किसानों को ठेस पहुंचे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


