नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में तीन दिवसीय यूथ लीडर बूट कैंप का शुभारंभ – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में तीन दिवसीय यूथ लीडर बूट कैंप का शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : युवाओं में नेतृत्व और कौशल विकास से ही बनेगा विकसित भारत — डीडीसी अभिषेक पलासिया

केबीआई। खगड़िया
माय युवा भारत खगड़िया के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डाइट रामगंज, खगड़िया में तीन दिवसीय यूथ लीडर बूट कैंप प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला उप विकास आयुक्त अभिषेक पलासिया, हर्टफुलनेस प्रशिक्षक सेवानिवृत्त IPS नरपत सिंह, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूरनमल साहब, प्रशिक्षक पवन कुमार और जिला युवा अधिकारी शुभम उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है और उनके नेतृत्व एवं कौशल विकास से ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने युवाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

शिविर के उद्घाटन सत्र को डाइट के व्याख्याता डॉ. औरंगजेब और तेज नारायण कुमार ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण के दौरान 40 युवाओं को योग, नेतृत्व विकास, संचार कौशल, वित्तीय समावेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, करियर मेंटरशिप और गवर्नेंस जैसे विषयों पर मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव नंदन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इंद्रदेव कुमार ने दिया। आयोजन में कार्यालय सहायक नीरज कुमार, राहुल कुमार, बालेश्वर कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now