पंकज कुमार बने पुर्वी ठाठा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरव का क्षण: पदभार ग्रहण कार्यक्रम में स्कुल निर्माण संघर्ष समिति अध्यक्ष ललित मिश्रा समेत कई शिक्षक और समाजसेवी रहे मौजूद, हाईस्कूल विकास को लेकर एकजुट होने का आह्वान
अमन राजपूत। मानसी
मानसी प्रखंड के पुर्वी ठाठा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय में नए प्रधानाध्यापक के रूप में पंकज कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कुल/हाईस्कूल/कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति, पुर्वी ठाठा के अध्यक्ष ललित कुमार मिश्रा समेत पूर्व प्रधानाध्यापक जयप्रकाश यादव, मध्य विद्यालय ठाठा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, समाजसेवी मिथलेश यादव एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। गौरव की बात यह रही कि पंकज कुमार ने बिहार स्तर पर 320वीं रैंक, प्रमंडल स्तर पर 112वीं रैंक, जिला स्तर पर चौथी रैंक तथा मानसी प्रखंड स्तर पर पहली रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सहयोगी भूमिका श्रवण कुमार, बजरंगी कुमार एवं अभिषेक कुमार ने निभाई। पुराने प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने खुद अपनी कुर्सी पर पंकज कुमार को बैठाकर पदभार सौंपा। समाज में खुशी का माहौल है और पंचायतवासियों को उम्मीद है कि पंकज कुमार के नेतृत्व में विद्यालय का भवन निर्माण शीघ्र पूरा होगा। पंचायत के लोगों ने एकजुट होकर विद्यालय के विकास में साथ देने का आह्वान किया है। साथ ही छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे नियमित समय पर विद्यालय आएं ताकि पढ़ाई के क्षेत्र में भी पुर्वी ठाठा का नाम बिहार भर में रोशन हो सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


