नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ 7 दिवसीय नागपंचमी महोत्सव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ 7 दिवसीय नागपंचमी महोत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आस्था : 251 कन्याओं के सिर पर कलश लेकर निकली भव्य यात्रा, श्रद्धालुओं ने डीजे-नगाड़े के साथ किया उत्सव का समापन

अमन राजपूत। मानसी
मानसी स्थित भगवती मंदिर परिसर में आयोजित 7 दिवसीय नागपंचमी महोत्सव मंगलवार को कलश विसर्जन के साथ विधिवत सम्पन्न हो गया। मंगलवार की सुबह से ही कलश विसर्जन में भाग लेने के लिए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी। महिलाओं के साथ पुरुष श्रद्धालु भी कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश विसर्जन से पूर्व हवन कर पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जो मानसी के विभिन्न चौक-चौराहों से होती हुई मटिहानी घाट पहुंची। यात्रा में सिर पर कलश लिए 251 कन्याएं शामिल हुईं, जिनके साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु डीजे पर बजते धार्मिक गीतों पर झूमते-नाचते नजर आए।

अबीर-गुलाल के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया उल्लास

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया। युवाओं ने नगाड़े की थाप पर खूब धमाल मचाया। मटिहानी घाट पहुंचकर विधि-विधान से सभी कलशों को गंगा में विसर्जित किया गया। कथावाचक अखिलेश जी ने बताया कि जिस प्रकार यज्ञ में पूर्ण आहुति के बिना यज्ञ सफल नहीं माना जाता, उसी प्रकार श्रीमद् भागवत कथा का समापन कलश विसर्जन के बिना अधूरा रहता है। कलश विसर्जन के साथ ही कथा को विश्राम दिया जाता है।

श्रद्धा और भक्ति के संग उत्सव का समापन

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और पवित्र बताते हुए भविष्य में भी इस परंपरा को जीवित रखने का संकल्प लिया। कलश विसर्जन यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now