नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाईटेंशन तार गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की दर्दनाक मौत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

हाईटेंशन तार गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की दर्दनाक मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एक्सीडेंट : खगड़िया जिले के गोगरी के पौरा गांव की घटना, परिजनों में कोहराम

केबीआई। गोगरी, खगड़िया

खगड़िया जिले के गोगरी अंचल क्षेत्र के पौरा थाना क्षेत्र के पौरा गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पौरा निवासी सियाराम यादव के तीस वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि सुशील बिहारी सिंह ने बताया कि अजीत कुमार खेत में पानी भरे खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक 11 हजार वोल्ट का पोल सहित बिजली तार गिर पड़ा। करंट लगते ही अजीत खेत में ही झुलस गया। कुछ दूरी पर काम कर रहे अन्य किसान करंट का अहसास होते ही भाग निकले, पर तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की। वहीं बिजली विभाग के सहायक अभियंता विपिन कुमार ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now