नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गड्ढे के पानी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

गड्ढे के पानी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एक्सीडेंट : नानीघर आया था तुलसीपुर का अभिनाष, रिटायर रेलवे बांध के गहरे पानी में समा गया जीवन

केबीआई। मानसी,खगड़िया

जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित खुटिया गांव में शुक्रवार को गड्ढे के पानी में नहाने के दौरान एक मासूम बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के थाना बिहपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी विभाष यादव के 10 वर्षीय पुत्र अभिनाष कुमार के रूप में हुई है। वह अकेला भाई था और छुट्टी में अपने नानीघर दयानंद यादव के यहां आया हुआ था। शुक्रवार को अभिनाष अपने पांच साथियों के साथ रिटायर रेलवे बांध के पास बने गहरे गड्ढे के पानी में नहाने गया था। इसी दौरान नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ नहा रहे चार बच्चों ने जब उसे नहीं देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डूबने के दौरान उसके ममेरे भाई देवांशु कुमार (9) को भी अधिक पानी में चला गया, जिसका मानसी सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के बाद नानीघर सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची मानसी पुलिस ने शव में अपने कब्जे में लेकर खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इधर मानसी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रभा देवी व अन्य जनप्रतिनिधियों ने घटना पर शोक जताते हुए जिला प्रशासन से मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बांध के किनारे बने गहरे गड्ढों को भरवाने की भी मांग रखी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now