नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

टर्निंग पॉइंट बना काल: लाभगांव एफसीआई गोदाम के पास सड़क हादसे ने छीनी विकेश की जिंदगी, ग्रामीणों ने कहा- ब्लैक स्पॉट बन चुका है यह टर्निंग पॉइंट

विलाप करते परिजन।

केबीआई। खगड़िया।
जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाभगांव सोभनी ग्राम से करीब एक किलोमीटर पूर्व खगड़िया-बखरी मुख्य सड़क पर शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बड़ी कोठिया निवासी नारायण यादव के 25 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक इसी गांव के कैलाश यादव का पुत्र रूपेश कुमार है, जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना को लेकर बताया गया कि कोठिया निवासी नाथो साह के पुत्र मिथिलेश कुमार उर्फ छैला ने शनिवार को ही यामाहा की नई रेसर बाइक खरीदी थी। बाइक की टेस्ट ड्राइव के लिए विकेश और रुपेश सवार होकर निकले थे। इसी दौरान लाभगांव एफसीआई गोदाम के पास टर्निंग पॉइंट पर उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर एक कार से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकेश कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रूपेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी देते ग्रामीण।

घटना की सूचना मिलते ही गंगौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल रूपेश को इलाज के लिए पहले खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर हादसे की खबर मिलते ही मृतक विकेश के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि लाभगांव एफसीआई गोदाम के पास का टर्निंग पॉइंट इस सड़क का ब्लैक स्पॉट बन चुका है। सड़क पर टर्निंग होने के कारण सामने से आ रही गाड़ियों की सही से दृश्यता नहीं रहती और अक्सर गंभीर हादसे हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस जगह पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now